बलिया, नवम्बर 26 -- हल्दी, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के परसिया निवासी टेंट कारोबारी अजीत सिंह की हत्या करने वालों के काफी करीब पुलिस पहुंच चुकी है। मोबाइल के सीडीआर तथा अन्य तथ्यों के जरिये पुलिस मामले का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है। कारोबारी अजीत बुकिंग पर 22 नवम्बर को इलाके के मझौंवा गांव गये थे। हालांकि रात करीब एक बजे उनका मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन घर नहीं लौटे तो खोजबीन होने लगी। परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस अपने स्तर से तलाश कर रही थी। इसी बीच गंगा नदी के हुकुमछपरा घाट पर मंगलवार को किसी को नदी में शव पड़े होने की जानकारी हुई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाइक के साथ बाहर निकलावया। पुलिस सूत्रों की मानें तो परिवार के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज किया है। पुलिस कुछ लोगों को पक...