लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- फरधान थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में सोमवार की रात एक युवक 11 हजार बिजली लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह गम्भीर रूप से झुलस गया। उसको परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ओयल ले गये। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई राजू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 34 वर्षीय भाई अजय पुत्र अम्बिका प्रसाद टेंट लगाने का काम करता था। अल्लीपुर गांव तंग गलियों से 11हजार बिजली की लाइन निकली है। इसके तार झूलते हैं। सोमवार की रात गांव में एक शादी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में टेंट लगा था। उसके भाई ने पूरा टेंट लगाया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह टेंट उखाड़ रहा था तभी लोहे की पाइप तार से लग गयी और अजय करंट की चपेट में आ गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.