सोनभद्र, फरवरी 22 -- ओबरा। स्थानीय गांधी मैदान में रविवार को 23 वां सोनांचल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान टू ब्रदर्स वोट्रेक्श ने चोपन को हराकर उद्घाटन मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक ई. राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। वहीं अतिथि संरक्षक अधीक्षण अभियंता ई अजय कुमार राय, ई दिवाकर स्वरूप व अरुण प्रजापति अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए परिचय प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष दलबीर सिंह व समाजसेवी अरुण प्रजापति ने संयुक्त रूप से वोट्रेक्स टीम के शिवम यादव को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...