आदित्यपुर, जनवरी 26 -- टुसू मेला का किया गया आयोजन आदित्यपुर। शान बाबू मेमोरियल समिति की ओर से गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सोमवार को धीराजगंज फुटबॉल मैदान (वार्ड संख्या-2) में टुसू मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन के साथ होगी। जिसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताएं, पारंपरिक बुड़ी गाड़ी नाच का आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मेले में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। उक्त जानकारी आयोजन समिति से जुड़े भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितिका मुखी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...