रांची, जनवरी 9 -- रांची, संवाददाता। टाटीसिलवे में झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में शुक्रवार को आयोजित कौशल विकास पाठ्यक्रम के प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। मौके पर झारखंड चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने प्रमाण पत्र बांटकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि टूल रूम जैसे संस्थान झारखंड के छोटे व मध्यम उद्योगों के लिए बहुत जरूरी हैं। यहां की अत्याधुनिक मशीनें और तकनीकी प्रशिक्षण युवाओं को जॉब रेडी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेल्डर, फीटर, इलेक्ट्रिशियन, सोलर टेक्नीशियन सहित कई कौशल विकास कार्यक्रमों से युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे उन्हें उद्योगों में सीधे रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। वहीं, टूल रूम के प्रिंसिपल एमके गुप्ता बोले, इस टूल रूम का उद्देश्य राज्य के युवाओं को उद्योगोन्मुखी और आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.