मुंगेर, जनवरी 16 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के नियोजन सेवा का विस्तार के अन्तर्गत योग्य अभ्यर्थियों को टूल किट एवं नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम योजनान्तर्गत स्टडी किट प्रदान किया गया है। इस आलोक में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना नियोजन सेवा का विस्तार योजनान्तर्गत योग्य अभ्यर्थियों को कुछ शर्तों के अनुरूप स्वरोजगार के लिये टूल किट एवं नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये स्टडी किट प्रदान कर रही है। इसके लिये वांछित योग्यता एवं शर्त निर्धारित है। इस संबंध में उज्ज्वल कुमार ने बताया कि नियोजन सेवा का विस्तार योजनान्तर्गत टूल किट इलेक्ट्रीशियन, फीटर, मोबाइल रिपेयर, ब्यूटीशियन, प्लंबर, इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर आदि में मान्यता प्राप्त संस...