खगडि़या, दिसम्बर 18 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के संत मेरिस इंग्लिश स्कूल श्रीरामपुर ठुठी परबत्ता के तकरीबन 50 स्कूली बच्चें व 15 शिक्षक, शिक्षिकाएं तीन दिवसीय भ्रमण के लिए दार्जिलिंग पहुंचे। मौके पर दार्जलिंग की वातावरण व प्राकृतिक सौंदर्य की छंटा देख परिभ्रमण पर गए बच्चे काफी खुश दिखे। एक ओर जहां स्कूली बच्चें अपनी टोली के साथ हिमालाय की चोटी से बादलो की छटा देख काफी रोमांटिक हुए। वही दूसरी प्राकृतिक सौंदर्य की अनोखी छाप उसे मंत्र मुग्ध कर रहा था। स्कूली बच्चों के संरक्षण में गए शिक्षक व शिक्षिकाएं भी दार्जिलिंग के अद्भुत रूप एवं सौंदर्य का परिदृश्य देख मंत्र मुग्ध हुए। बच्चे हिमालय की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को देख रोमांटिक हुए। उपस्थित बच्चों ने आज तक उन्हें किताबों में ही देखा था आज उसे अपनी आंखों के सामने देखने को मिल रहा है। ...