हाथरस, मार्च 16 -- माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों व कर्मचारियों का गुरुवर खेल महोत्सव का आज डीआरबी कालेज के मैदान पर होगा। शनिवार को डीआरबी कालेज के मैदान पर तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। गुरुवर खेल महोत्सव के तृतीय संस्करण को लेकर पिछले दिनों से तैयारियां चल रही थी। डीआरबी कालेज के मैंदान पर आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में कुल चार टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसमें भाभा ब्लास्टर, कलाम लांचर, रमन इनवेंटर और टैंगोर टाइगस की टीम शामिल है। टूर्नामेंट में खेलनी वाली चारों टीमों को तीन तीन मुकाबले खेलने के लिए मिलेंगे। टूर्नामेंट की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के मध्य फाइनल मुकाबला खेलाजायेगा। फाइनल मुकाबला 19 मार्च को खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.