रामपुर, जनवरी 20 -- ढकिया स्थित पंचायत घर के मैदान पर आयोजित बालिबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए मुकाबलों में रोमांच अपने चरम पर रहा और दर्शकों को एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। चार मैच रविवार को दिन में निपट गए थे। बाकी सेमीफाइनल और फाइनल मैच देर रात में खेले गए। सेमीफाइनल ढकिया और बनियाखेड़ा के बीच खेला गया, जो पांच सेट तक चला। इस रोमांचक मुकाबले में बनियाखेड़ा ने ढकिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सिरौली ने मुरादाबाद को पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मुकाबला बनियाखेड़ा और सिरौली के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कड़े और रोमांचक मुकाबले में बनियाखेड़ा की टीम ने सिरौली की टीम को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.