भभुआ, फरवरी 6 -- मोहनियां में न्यू हीरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ, सात खिलाड़ियों के फॉर्मेट में हो रहा मुकाबला (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। मोहनिया के जगजीवन स्टेडियम में शुक्रवार से न्यू हीरो कप 2026 की तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुई। उद्घाटन मैच न्यू टाउन क्लब मोहनिया और फुटबॉल क्लब रूपपुर के बीच खेला गया। पहले हाफ में न्यू टाउन क्लब के स्टार खिलाड़ी रविरंजन कुमार ने अनुशासित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे, जबकि रामू वर्मा ने एक गोल कर टीम को कुल तीन गोल की बढ़त दिलाई। मैच की समाप्ति से पूर्व रूपपुर की टीम मात्र एक गोल कर सकी। इस तरह मोहनियां की टीम 3-1 से विजयी घोषित की गई। मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा और खेल जारी रहने तक स्टेडियम तालियों...