रांची, मार्च 4 -- रांची, संवाददाता। राज्य सरकार की ओर से सोमवार को विधानसभा में बजट पेश किया गया। इसपर झारखंड चैंबर के पदाधिकारियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इसे संतुलित बजट बताया। चैंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि बजट में सोशल सेक्टर में सबसे अधिक फंड एलोकेट किया गया है। साथ ही इस बजट के माध्यम से सरकार ने व्यापार-उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। चैंबर के मुताबिक सिंगल विंडो सिस्टम के लिए फंड एलोकेट किया गया है। इससे बाहर से नए निवेशक आएंगे। टूरिज्म के विकास के लिए सरकार ने बजटीय प्रावधान किया है। इससे भी व्यापार-कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बजट में 20 हजार नए निवेश लाने की बात कही गई है। पर इंडस्ट्रियल एरिया को विकसित करने के लिए आवंटित राशि बहुत कम है। इसके अलावा लैंड बैंक की आवश्यकता थी, जिसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.