चंदौली, दिसम्बर 17 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर टूटे स्प्रींग पर अप की दोराई गोड्डा एक्सप्रेस के पहुंचने पर मंगलवार की शाम छह बजे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी विभागीय कर्मचारियों की स्लीपर कोच के चक्के में लगे टूटे स्प्रींग पर पड़ने पर हुई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के निर्देश पर उक्त स्लीपर कोच को हटाकर दूसरा कोच लगाया गया। इस दौरान ट्रेन लगभग डेढ़ घंटा बाद आगे के लिए रवाना हुई। वही ट्रेन के काफी देर तक खड़ी रहने से यात्रियों में नाराजगी दिखी। पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर मंगलवार की शाम छह बजे झारखंड प्रांत के गोड्डा से दोराई जाने वाली गोड्डा दोराई एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही विभागीय कर्मचारी कोच चेक करने लगे। इस दौरान ट्रेन के एस 6 स्लीपर कोच के चक्के का स्प्रींग टूटा देख आवाक रह गये...