रामगढ़, दिसम्बर 10 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। गड़के जंगल से बरामद अज्ञात शव की पहचान करने में रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता उस क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन से मिली। जो मृतक महावीर सिंह चण्डावत निवासी ग्राम ठणका, जिला राजसमंद, राजस्थान के शव के पास पाया गया था। शव के आसपास निरीक्षण करने पर पुलिस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त स्थिति में यह मोबाइल मिला था। जिससे डेटा निकालना बेहद कठिन था। डेटा रिकवरी की चुनौती को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर से संपर्क किया। जहां पीयूष खंडेलवाल ने पूरी तकनीकी सहायता प्रदान की। उन्होंने क्षतिग्रस्त मोबाइल की स्क्रीन की मरम्मत और डेटा रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रिकवर हुए डेटा की मदद से पुलिस मृतक के परिजनों तक पहुंच सकी। यदि मोबाइल का डेटा नहीं मिलता तो शव की पहचान करना बेहद मुश्किल हो सकता था। पुलिस...