एटा, मई 12 -- गैर जनपदों से आने वाले लोगों को सही स्थान तक पहुंचाने का कार्य मार्गों पर लगे साइन बोर्ड, संकेतांक करते हैं। जिन पर अंकित दिशा और दूरी के माध्यम से लोग इन तक पहुंचने के लिए प्रयास करते हैं। वर्तमान में जनपद के मार्ग, चौराहा-तिराहों पर लगे संकेतांक, साइन बोर्ड बदहाल स्थिति में पड़े हुए है। जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, मलावन स्थित जवाहर तापीय विद्युत परियोजना तक पहुंचने के लिए वाईपास मार्ग पर कहीं भी इनसे संबंधित साइन बोर्ड संकेतांक दिखाई नहीं देते हैं। जिससे इन स्थानों पर आने वाले दूसरे जनपदों के लोग यहां तक पहुंचने के लिए खासे परेशान रहते हैं। मुख्यालय से इन स्थानों तक पहुंचने के लिए कोई भी संकेतांक नहीं है। मुख्यालय से नगरों, कस्बों तक जाने के लिए मार्ग पर लगे साइन बोर्ड बदहाल स्थिति में है। यह या तो फटे हुए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.