लातेहार, दिसम्बर 1 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में बिजली केबल के साथ टूटा हुआ बॉक्स लगाने की कोशिश की जा रही है। सोमवार को बाजार में जब केबल लगाया जा रहा था, तो उसमे दो बॉक्स टूटा हुआ था। उपभोक्ताओं ने इस पर नाराजगी जताई और विद्युत सहायक अभियंता को इससे अवगत कराया। विद्युत अभियंता ने बताया कि ठीकेदार द्वारा जो भी केबल आदि लगाये जा रहे हैं, उसे चेक किया जाएगा। टूटे बिजली बॉक्स नही लगाने के लिए ठीकेदार को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...