संतकबीरनगर, नवम्बर 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खण्ड हैंसर बाजार के धनघटा-सिकरीगंज मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत सिरसी बदहाली का शिकार है। यहां की टूटी हुई सड़कें व बदहाली का शिकार बनी बजबजाती नालियां पहचान बनी हुई हैं। यहां पर गांव में आने जाने वाले सभी मार्ग टूट करके गड्ढे में तब्दील हो गए हैं। जिसमें आए दिन कोई न कोई गिरकर घायल हो जाता है। गांव में मुख्य मार्ग पर जल जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव के अधिकांश लोग इसी रास्ते को गांव से बाहर आने-जाने के लिए प्रयोग करते हैं। सड़क पर गड्डा दाद में खाज का काम कर रहा है। नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी जमा होने के कारण सड़कों पर दुर्गंध उठ रही है। गांव में नालियां बनी हुई है परंतु साफ सफाई के अभाव में सड़कों ...