रुडकी, फरवरी 10 -- शासन-प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा लक्सर विकासखंड की तीन ग्राम पंचायत को झेलना पड़ रहा है। वजह यह हैं कि मुख्य मार्ग से लेकर गांव के बीच से गुजरने वाली सड़कों में गड्ढे पड़े हैं। जिस पर आवाजाही करते समय ग्रामीण गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तहसील मुख्यालय पर भी शिकायत की गई, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने तत्काल सड़क का निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है। लक्सर विकासखंड के महाराजपुर कला, महाराजपुर खुर्द और गंगदासपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क में गड्ढे बन गए हैं। बजरी उखड़ गई है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क टूटने की वजह से कई बाहर ग्रामीण भी गिरकर घायल हो जाते हैं। राधा स्वामी सत्संग भवन के पास से ही गांव में अंदर जा रही सड़क उबड़ खाबड़ हो रही है। सड़क टूटने की वजह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.