गोरखपुर, जून 22 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। विकास खंड खोराबार के ग्राम सभा नौवा अव्वल के ग्रामीण पिछले 10 वर्षों से टूटी सड़क की मरम्मत के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मलौनी संपर्क बांध से नौवा अव्वल टोला तक जाने वाली यह सड़क खस्ताहाल है। सड़क पर खरपतवार उग आए हैं। कई जगह कब्जा भी कर लिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक दशक पहले खड़ंजा सड़क का निर्माण हुआ था। तब से लेकर अब तक न तो इसकी मरम्मत हुई और न ही किसी अधिकारी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) खोराबार आसिफ अखलाक और एडीओ पंचायत अरविंद कुमार सिंह से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। निक्कू, स्वामीनाथ, रामधारी और तप्पेलाल का कहना है कि सड़क की दुर्दशा के कारण बरसात में कीचड़ और फिसलन से चलना मुश्किल हो जाता है। वहीं, सूखे समय में धूल और गड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.