कानपुर, जुलाई 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता टूटी सड़कें और जलभराव के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को अलग अंदाज में विरोध जताया। सड़क पर फूल-माला अगरबत्ती चढ़ाकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता व महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सीता अग्निहोत्री के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने बर्रा दो में प्रदर्शन किया। कहा कि शहर की सड़कें जर्जर होने के साथ-साथ जानलेवा बन चुकी हैं। दक्षिण में हालात तो और भी ज्यादा बदतर हैं। भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी का वादा किया पर शहर को गड्ढे वाली सिटी बना दिया। प्रतिभा अटल पाल, पूजा भारद्वाज, संतोष त्रिपाठी, विद्या वर्मा, शशि सिंह, प्रियंका शर्मा, पिंकी भाटिया, विजय लक्ष्मी, शशि,रानी यादव आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.