विकासनगर, फरवरी 6 -- लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश चंद्र शर्मा ने शुक्रवार को जौनसार-बावर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान हरिपुर-कोटी-इच्छाडी-क्वानू-मीनस मार्ग के साथ ही कालसी-चकराता मार्ग का निरीक्षण किया और जजरेड भूस्खलन जोन का जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए तत्काल एस्टीमेट भेजने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...