नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। रेडिमेड कपड़ों के लिए प्रसिद्ध सरोजिनी नगर मार्केट के व्यापारियों को दुकानों तक माल लाने-ले जाने और ग्राहकों को खरीदारी करने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाजार के 19 प्रवेश मार्ग बंद हो जाने के बाद बाकी बचे मार्गों की सड़कें जर्जर हो गई हैं। गड्ढे हो जाने के कारण वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि अवैध वेंडर, फूड स्टॉल और पार्किंग में लंबे समय से खड़े पुराने वाहनों की वजह से भी रास्ते संकरे हो गए हैं। सरोजिनी नगर मिनी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने बताया कि ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, विनायक मंदिर रोड पर रोजाना भीषण जाम लगता है। कई बार ऐसा हुआ है कि इस जाम में एंबुलेंस भी फंस चुकी हैं। दुकानदारों का कहना है कि मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.