संतकबीरनगर, नवम्बर 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खण्ड हैंसर बाजार क्षेत्र के धनघटा-उमरिया बाजार मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत नावनकला गांव के निवासी जन सुविधाओं के अभाव में मुसीबत झेल रहे हैं। यहां की टूटी सड़कें, सड़कों के किनारे लगा गंदगी का अंबार व बजबजाती नालियां पहचान बनी हुई हैं। यहां पर गांव में आने जाने वाले सभी मार्ग गंदगी का अंबार लगा हुआ हैं। जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में घुसते ही मुख्य मार्ग पर पंचायत भवन के सामने जल जमाव होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के अधिकांश लोग इसी रास्ते से गांव से बाहर आने-जाने के लिए प्रयोग करते हैं। जलजमाव और ऊपर से चारों तरफ फैली गंदगी है। अक्सर लोग गंदे पानी में गड्ढे को भांप न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.