मिर्जापुर, जुलाई 10 -- ड्रमंडगंज हिन्दुस्तान संवाद । ड्रमंडगंज वनरेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में वनविभाग से बनवाई गई बंधी बीते पांच जुलाई को हुई भारी बारिश में टूटकर बह गई थी। बुधवार को वन विभाग टूटी बंधी को फिर से बनाने में जुट गया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2 के तहत वन्यजीवों की प्यास बुझाने और जल संचयन के लिए बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में वनविभाग ने एक महीने पूर्व नौ लाख रुपए की लागत से चार बंधियों का निर्माण कराया था। बीते पांच जुलाई को हुई पहली बारिश में मझिला नाले पर बनी बंधी बीच से टूटकर बह गई थी। ग्रामीणों ने बंधी टूटने पर वन विभाग पर बंधी निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। ग्रामीणों ने बंधी को मनमानी तरीके से बनाने व पानी निकासी की ठीक से व्यवस्था नही किए जाने से बंधी टूटने की बात कही थी। वनदरोगा अभिषेक सिंह की देखरेख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.