लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता अयोध्या रोड के तिवारीगंज में टूटी पुलिया की मरम्मत न कराने के विरोध में बुधवार को यहां के निवासियों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने पुलिया की शीघ्र मरम्मत न कराने पर नगर निगम मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी है। पुलिया टूटने से गाड़ियों का आना जाना प्रभावित हुआ है। बच्चे व बुजुर्गों को भी आने जाने में दिक्कते हों रही हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ईस्माइलगंज वार्ड के तिवारीगंज की हालत खराब है। यहां मुख्य मार्ग की पुलिया का पूरा पत्थर टूटकर निकल गया है। जिसकी वजह से गाड़ियां नहीं जा पा रही है। पैदल आना जाना भी मुश्किल हो गया है। बुधवार को दर्जनों स्थानीय निवासी यहां जुटे। लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सुरेन्द्र, उजागर तथा राजू सहित कई लोगों ने निगम को चेताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.