चंदौली, जनवरी 6 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास खंड के सढ़ान गांव में बस्ती को जाने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश में खराब होने के बाद उसे अब तक दुरुस्त नहीं किया गया। ग्रामीण उस पर बांस बल्ली लगाकर उसी के सहारे आवागमन कर रहे हैं। उसी पर से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को जाना पड़ रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है और हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने इसे जल्द बनवाने की मांग की है। ताकि लोग आसानी से आवागमन कर सकें। ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुलिया से लेकर खराब सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है मगर सढ़ान गांव की इस खराब हो चुकी पुलिया पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। गांव के रमेश पाल का कहना है कि सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने के निर्देश दिये गए हैं। इसके बाद भी गांव की सड़क और पुलिया की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.