बदायूं, फरवरी 21 -- बदायूं। नगर के मोहल्ला गांधी नगर वार्ड नंबर छह निवासी सोमेंद्र सिंह व राजकुमार ने नगर पालिका के ईओ को शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें कहा कि पीड़ितों के मकान के पास मोहल्ला की सीसी रोड़ है। जिसमें पीड़ितों के पांच-छह मकान बने हुए हैं। वार्ड सभासद व नगर पालिका के कर्मचारी द्वारा लगभग एक वर्ष पहले नाली तोड़ दी गई है। उस समय विरोध किया तो कर्मचारियों ने कह दिया कि इसकी मरम्मत करा दी जायेगी। लोहे का जाल डलवा देंगे। मगर एक वर्ष हो चुका है अभी तक न तो नाली की मरम्मत की गई है नहीं जाल बिछवाया गया है। जिससे रोजाना निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। ईओ से समस्या के निस्तारण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...