चंदौली, दिसम्बर 14 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास खंड की बड़ी ग्राम सभा रामगढ़ में प्रमुख गलियों की सफाई न होने से ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 15 हजार की आबादी वाले इस गांव में दो सफाई कर्मी नियुक्त हैं, परन्तु उनका नियमित कार्य न दिखने से नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो हो गया है। नाली के टूटे ढक्कन और कचरे से आवागमन में दिक्कत हो रही है। नाली से ओवरफ्लो होकर बहते गंदे पानी से उठती दुर्गंध, कीचड़ और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। रामगढ़ गांव में मच्छर जनित बीमारियों के साथ ही अन्य संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। विशेषकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग इस स्थिति से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। गांव के वरिष्ठ नागरिक समिति के कुमार सिंह ने बताया यदि इन सभी परेशानियों से ग्रामवासियों को निजात नहीं म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.