महाराजगंज, नवम्बर 30 -- झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मिठौरा क्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी दक्षिण टोले में शनिवार को ग्रामीणों ने सुविधाओं की कमी को लेकर आक्रोश प्रकट करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क और नालियों की मरम्मत नहीं होने के कारण गांव का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर फैलकर कीचड़ और जलभराव की स्थिति पैदा कर रहा है, जिससे सड़क तालाब में तब्दील होता जा रहा है। मोतीचंद चौधरी, सदानंद, शेषनाथ, ब्रह्मा, राजमंगल, दिलीप, जगदीश पटेल, माधुरी, रोहित यादव, घुरई विश्वकर्मा, गणेश यादव, सरोज समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जाम नालियों से उठती दुर्गंध ने लोग...