रामपुर, जनवरी 10 -- सर्दी के मौसम में हृदय से जुड़ी समस्याओं के मामलों में जहां बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन, उन्हें उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। रोगियों की परेशानी को देखते हुए सीएमए ने जिला अस्पताल में कॉर्डियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग शासन से की थी लेकिन, यह आस तब टूट गई जब डीजी हेल्थ ने पत्र का जवाब देते हुए स्थिति स्पष्ट की कि जिला अस्पतालों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। जिला अस्पताल में काफी समय से ह्दय रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की जा रही है, इसको लेकर बीते दिनों सीएमएस की ओर से शासन को पत्र भेजा गया था। पत्र का जो जवाब आया है, उसने उम्मीद ही तोड़ दी है। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, डॉ. रतन पाल सिंह सुमन ने पत्र के जरिये स्पष्ट किया है कि जिला अस्पतालों व संयुक्त चिकित्सालयों में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती का कोई प्राविधान नहीं...