औरैया, दिसम्बर 24 -- अछल्दा, संवाददाता। भारी वाहनों की रोकथाम के लिए हरीगंज बाजार में लगाया गया हाईटगेज कई महीनों से टूटा पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईटगेज टूट गया था, जिसकी सूचना पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी इसे दुरुस्त नहीं कराया गया। बुधवार दोपहर करीब 2:20 बजे फफूंद की ओर से आ रहा एक डंपर हाईटगेज न होने के कारण हरीगंज बाजार में घुस गया। स्थानीय लोगों ने चालक को आगे न जाने की चेतावनी दी और बताया कि आगे नहर पुल पर हाईटगेज लगा है, जहां से डंपर निकल नहीं पाएगा, इसके बावजूद चालक ने वाहन बाजार में डाल दिया। इससे बाजार में जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की मदद से डंपर को बैक कर महेवा की ओर मोड़ा गया। इस दौरान हरीगंज बाजार में करीब 25 मिनट तक जाम लगा रहा, जिससे रा...