उन्नाव, फरवरी 12 -- नवई। अजगैन-मोहान मार्ग पर नवई गांव स्थित नाले के पास प्रशासन द्वारा लगाया गया हाइटगेज तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से टूट गया था। सीओ की निगरानी में एक बार फिर से गेट को उसी स्थान पर स्थापित किया गया है। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी भी दी है। सोमवार को सड़क हादसों और ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने के उद्देश्य से हाइटगेज लगाया गया था, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही देर रात डीसीएम ने उसे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। हाइटगेज टूटते ही मार्ग पर दोबारा ओवरलोड वाहन फर्राटे भरने लगे जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देर रात हसनगंज क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर क्रेन की मदद से टूटे पड़े हाइटगेज को दोबारा मजबूती के साथ लगवाया गया। साथ ही हाइटगेज के दोनों ओर सड़क पर स्पीड ब्रेक...