अयोध्या, अप्रैल 18 -- अयोध्या, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनाए गए सर्विस लेन से कोरखाना से देवकाली को जोड़ने वाले लिंक मार्ग के पास बनाए गए नाले को कवर करने के लिए रखे गए ड्रेन कवर टूट जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस लेन से जुड़े लिंक मार्ग से होकर देवकाली तिराहे तक पहुंचने वाले लोगों की संख्या हजारों में रहती है। लिंक मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर, कार, जीप जैसे भारी वाहनों का भी आवागमन होता रहता है। संभावित दुर्घटना से बचने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा टूटे ड्रेन कवर के ऊपर पत्थर रख दिया गया है लेकिन थोड़ी सी असाधवानी होते ही बड़ी दुर्घटना कभी भी घट सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.