आगरा, मार्च 2 -- नरीपुर बौद्ध विहार मार्ग पर चक्खी वाली गली में रहने वाले लोग नगर निगम की लापरवाही की वजह से परेशान हैं। यहां जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। खड़ंजा टूटा पड़ा है। स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। लोगों की शिकायत पर यहां का सर्वे भी हुआ था, लेकिन उसके बाद नगर निगम ने कुछ नहीं किया। अब हालात यह हैं कि गली में गंदा पानी भरा है। लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। घरों के आगे गंदा पानी भरा होने से लोग परेशान हैं। क्षेत्रीय निवासी मुनव्वर हुसैन अब्बासी ने बताया कि नगर निगम में लगातार संपर्क कर रहे हैं, लेकिन न तो काम हो रहा है और न ही कोई संतोषजनक उत्तर मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...