कानपुर, नवम्बर 12 -- रूरा,संवाददाता। क्षेत्र में लाखों की लागत से बने रूरा-डेरापुर मार्ग पर चिलौली गांव के पास सड़क टूटना शुरू हो गई है। विभाग के जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान देना उचित नहीं समझा है। रूरा से डेरापुर करीब 14 किमी० लंबे मार्ग का चौड़ीकरण बीते दो वर्ष पहले हुआ था, लेकिन दो वर्ष बीतते ही सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं और कई जगह सड़क टूटने लगी है। इससे अब राहगीरों का कहना है कि अगर ऐसा ही रहा तो जल्द ही ये सड़क पहले की तरह हो जायेगी। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इस मार्ग से जुड़े सैकड़ों गांवों के लोग तहसील ब्लॉक मुख्यालय के लिए आवागमन करते हैं। फिर भी इस मार्ग पर कई जगह गड्ढे हंै और सड़क टूट गई है, लेकिन विभागीय जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि वर्षों बाद ये बदहाली से दूर हुई है, और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.