औरैया, जनवरी 11 -- ककोर, संवाददाता। पुलिस की पहल पर चल रहे नई किरण प्रोजेक्ट के तहत महिला थाना ककोर में परिवारों के बीच उत्पन्न वैचारिक मतभेद सुलझाने का प्रयास किया गया। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कुल 35 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद व अलग रहने के मामले शामिल थे। कार्रवाई के दौरान सात ऐसी परिवारिक फाइलें सामने आईं जिनमें आपसी कलह की वजह से पति-पत्नी कई दिनों से अलग रह रहे थे और परिवार टूटने की कगार पर था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद महिला पुलिस टीम ने सुलह समझौता के माध्यम से बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया। काफी बातचीत के बाद सभी सात दंपती एक बार फिर से साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद इन्हें आपसी सहमति की प्रक्रिया पूरी कराकर खुशी-खुशी विदा किया गया। बताया गया कि नई किरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.