फिरोजाबाद, जुलाई 19 -- टूंडला के एटा रोड पर स्थित पशु हाट श्रीनगर एवं कावड़ यात्रियों को लेकर राहगीरों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। वाहनों के फंस जाने के कारण करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। शुक्रवार के दिन पचोखरा श्रीनगर में पशु हाट लगती है। जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी अपने पशुओं को लेकर हाट में आते हैं। इसके साथ ही इस समय श्रावण मास के चलते कांवड़ यात्री इस मार्ग से गुजर रहे है। हाट के चलते गांव पचोखरा के निकट देखते ही देखते जाम लग गया। जाम की स्थिति यह हो गई कि जाम तीन किलोमीटर तक पहुंच गया। इसमें बडी संख्या में वाहनों के साथ ही कांवड़िया भी फंस गए। जाम को लेकर जब स्थानीय पुलिस ने जब कोई कार्यवाई नहीं की तो कुछ राहगीरों ने इसकी जानकारी एसपी सिटी को दी। एसपी सिटी ने थाना पचोखरा पुलिस को मौके पर भेजा तब जाकर पुलिस ने जाम खुलवाया।

हि...