फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- टूंडला के लाइनपार क्षेत्र से खनन अधिकारी एवं पुलिस ने अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा है। जिससे अवैध खनन करने वालों में अफरा-तफरी मच गई है। टूंडला में मिटटी का अवैध खनन पर लोगों ने कई बार एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की है। रविवार को नगर के लाइनपार स्थित गढ़ी विजय के निकट से मिटटी भरे दो ट्रैक्टरों को खनन अधिकारी मफतलाल एवं पुलिस ने पकड़ लिये। खनन अधिकारी का कहना है कि किसी कीमत पर अवैध खनन करने नहीं दिया जायेगा। यदि कोई करेगा तो उसके ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा एवं संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...