अलीगढ़, अक्टूबर 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय रेलवे के महत्वाकांक्षी मिशन रफ्तार के तहत दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों की गति को 160 किलोमीटर प्रति घंटा करने की तैयारियों में जुटा है। इस दिशा में शनिवार को टूंडला और मडराक अलीगढ़ के बीच पहला ट्रायल किया गया। सीपीआरओ मुताबिक ट्रायल सफल रहा। शनिवार को टूंडला और मडराक अलीगढ़ के मध्य 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन को चलाने का सफल ट्रायल किया गया। 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन को चलाने का ट्रायल टूंडला से सुबह 09:30 पर शुरू होना था पर ट्रेनों की ट्रैफिक को देखते हुए 12.15 पर ट्रायल शुरू हो पाया। पहली बार का ट्रायल पूरा कर लिया गया है। पहला ट्रायल तो सिर्फ इंजन के साथ किया गया है। दूसरी बार टूंडला अलीगढ़ के बीच इंजन और वंदे भारत ट्रेन की कोच के साथ किया जाएगा। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.