घाटशिला, जनवरी 5 -- घाटशिला। घाटशिला के लोक कवि सह झारखंड आंदोलनकारी कंचन कर के टुसू संगीत नामक पुस्तक का विमोचन रविवार को दाहीगोड़ा स्थित दाहीगोड़ा संस्कृति संसद क्लब में विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन समेत अन्य अतिथियों द्वारा समारोह पूर्वक किया गया। इस मौके पर विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा कि आज के परिवेश में लोग अपनी कला और संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। धमसा और मांदल की गूंज कम ही जगहों पर सुनाई देती है। कंचर कर जैसे लोक कवि के अथक प्रयास से ही इस लोक संसकृति को हम बचा पाने में सफल हो रहे हैं। मौके पर कंचन कर ने बताया कि झारखंड के लोक संस्कृति के संयोगकर रखने हेतु हमारा यह छोटा सा प्रयास है। टुसू संगीत का यह पांचवा संस्करण में कुल सात गाने लिखे गये हैं। इसमें सभी विषयों को समाहित करते हुए गीत लिखे गये हैं। समारोह के दौरान मंच पर मौजूद त...