रामगढ़, जनवरी 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के अत्यंत सुदूरवर्ती ऊपरखाखरा गांव के पास धारा फॉल की सुंदर वादियों में इस वर्ष भी भव्य टुसू मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री योगेंद्र प्रसाद व रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुए। मंत्री व विधायक ने सर्वप्रथम धारा फॉल तलहटी में बने राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यहां पहुंचे अतिथियों को आयोजन समिति ने पारंपरिक रीति-रिवाज से भव्य स्वागत किया गया। मेला स्थल पर रंग-बिरंगे टुसू, टुसू गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों व लोकनृत्य ने मेला को काफी आकर्षक बना दिया। मेला में आस पास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष व युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि पर्व त्योहार हमारी सामाजिक एकता क...