चक्रधरपुर, जनवरी 21 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के पोटका नायक बस्ती में टुसू परब के मौके पर एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चों की दौड़, महिलाओं की मैजिकल चेयर, मेंढक दौड़, जूता रेस, मटकी फोड़ और बिस्किट रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के समापन मौके पर समाजसेवी संजय केरकेट्टा, राम नायक, रेमंड रीड, टिकी रीड, मोहन तांती, प्रदीप तांती, सूरज तांती, शत्रुधन दास और लक्ष्मी तांती अतिथि के रूप में विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं प्रतियोगिता के आयोजन में मालती नायक, पिंकी नायक, राखी तांती, सोलन नायक, चांदनी सुजाता नायक, शकुंतला नायक, रानी नायक, संध्या नायक, रामेश्वरी तांती, भवानी सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर अतिथि...