जमशेदपुर, जनवरी 2 -- जमशेदपुर। देसुआ आकुस हुरलुंग गांव महिला संयोजक समिति के सदस्य सह मनपिटा गांव के आदिबसक‌‌इता मनिला महतो हिंद‌इआर की देखरेख में उनके आवास में चौड़ल मिस्त्री प्रकाश महतो हिंद‌इआर द्वारा चौड़ल तैयार किया जा रहा है। उनके द्वारा भिन्न-भिन्न डिजाइन एवं रंग से 13 चौड़ल का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर देआकुस झारखंड प्रदेश संयोजक प्रकाश महतो केटिआर ने कहा कि इस वर्ष टुसू थापना के पहले से कुंआरी लड़कियां, बच्चे, युवा, महिला एवं अभिभावकों का उत्साह देखते बन रहा है। इस उत्साह से यह संकेत मिल रहा है कि पूस संक्रांति 14 जनवरी 2026 की दोपहर 12 बजे से टुसू विदाई सह शोभायात्रा काफी हर्षोल्लास से होने जा रही है। चौड़ल निर्माण कार्य में मनिला महतो, लक्ष्मी महतो, अमिसा महतो, देबिका महतो, मिथिला महतो, पूर्वी महतो, बबिरानी महतो, रितेश...