रायबरेली, फरवरी 16 -- बछरावां। जलालपुर गांव का रहने वाला 12 वर्षीय किशोर हसन पुत्र मोहम्मद इमरान घर के हैंडपंप पर पानी लेने के लिए गया था। तभी पानी लेते समय वह टुल्लू पंप में उतर रही करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही भी बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन इलाज के लिए उस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर किशोर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...