औरैया, फरवरी 18 -- याकूबपुर, संवाददाता। कस्बे में बुधवार दोपहर टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्र की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार रोशनलाल पुत्र कमलेश घर पर अकेला था। वह स्नान कर रहा था, तभी पानी खींच रहे टुल्लू पंप में अचानक करंट उतर आया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर वहीं गिर पड़ा। कुछ देर बाद परिजन पहुंचे तो उसे अचेत हालत में देखा और तुरंत तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रोशनलाल श्री शिव इंटर कॉलेज का छात्र था और पूर्वा भग्गा स्थित श्री गांधी आदर्श इंटर कॉलेज केंद्र पर परीक्षा देने जाने की तैयारी कर रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी घर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.