गुमला, नवम्बर 26 -- कामडारा। प्रखंड के टुरुंडू एक दिसंबर को परंपरागत डाईर मेला आयोजित किया जाएगा। मेला समिति के अध्यक्ष अरविंद साहु ने बुधवार को बताया कि मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए नागपुरी ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध नागपुरी कलाकार सोनी कुमारी, क्यूम अब्बास, अविनाश नायक, अनिल महली और सुहाना देवी प्रस्तुत होंगे। साथ ही इस बार बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल तमाशों का आयोजन भी किया जाएगा। मेला समिति के सदस्य संजय साहु, सुभाष साहु, रामा साहु और अन्य युवकों द्वारा पूरी तैयारियां की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...