बलिया, जनवरी 12 -- बलिया। राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी गंगा सागर राम की देखरेख में पांच पदों पर चुनाव हुआ। इसमें टुनटुन पाण्डेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष, बलिराम पाण्डेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राकेश पाण्डेय को राष्ट्रीय महासचिव, विश्वनाथ पाण्डेय को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा मदन मोहन पाण्डेय को राष्ट्रीय सचिव निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारी के अनुसार नामांकन की तिथि दस जनवरी निर्धारित थी। उस अवधि तक सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र जमा हुए। इसके बाद सभी का निर्विरोध चुनाव हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...