बक्सर, फरवरी 5 -- कृष्णाब्रह्म। टुड़ीगंज बाजार में एक डॉक्टर के यहां अपनी इलाज कराने आए एक मरीज की बाइक चोरी हो गई। घटना बीते बुधवार की है। मामले को लेकर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस ने बताया कि इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मदनडीहरा गांव निवासी विनोद कुमार घटना के दिन टुड़ीगंज बाजार एक डॉक्टर के यहां इलाज कराने आया था। युवक बाइक को अस्पताल के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। इलाज कराकर जब वह बाहर निकला तो अपनी बाइक गायब देख हक्का-बक्का रह गया। उसे समझते देर नहीं लगी कि चोरों ने उसकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया है। युवक ने आस-पास के लोगों के सहयोग से अपनी बाइक की काफी खोजबीन की, परन्तु सुराग नहीं मिला। बाद में उसने स्थानीय थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच...