जमशेदपुर, अगस्त 17 -- श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी टुइलाडुंगरी में बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल के लिए भूमि पूजन का आयोजन आज विधि विधान के साथ हुआ। पंडित निरंजन रथ और पंडित प्रदिप्त कुमार दास की देख रेख में पूजा संपन्न हुई। पूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव और महासचिव दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना की। दिनेश कुमार ने बताया कि देश की आजादी के पहले 1934 से होने वाली यह पूजा शहर में पहले उड़िया पूजा के रूप में प्रसिद्ध थी। अब यह पंडाल शहर में अपनी भव्यता और मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा के लिए जाना जाता है। अलग-अलग थीम और सामाजिक संदेश देते पंडाल और पूजा को देखने के लिए शहर और गांव के कोने-कोने से धर्म प्रेमी गण आते हैं। वहां भव्य मेले का भी आयोजन होता है। यहां की दुर्गा माता की प्रतिमा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.