धनबाद, फरवरी 8 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। टाटा सिजुआ छह नंबर स्थित टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के आवासीय कार्यालय में रविवार को धनबाद नगर निगम के 55 वार्डों के झामुमो समर्थकों की बैठक हुई। इस बैठक में मेयर प्रत्यासी सह पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल व विधायक मथुरा प्रसाद महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। सिजुआ सहित आसपास के वार्डो में चुनावी सरगर्मियां काफी बढ़ जाने के कारण लगातार बैठके, जनसंपर्क शुरू हो गयी है। जबकि यह चुनाव दल-बदल के बिना हो रहा है। लेकिन कुछ प्रमुख दलों ने मेयर व 55 वार्डों के पार्षद पदों के लिए अपने-अपने दावे चला रहे हैं। रविवार को हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल व सभी 55 वार्डों के झामुमो समर्थित पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की रणनीति तैयार किया गया। बैठक में झामुमो की जिला कमेटी, महानगर कमेटी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.