धनबाद, फरवरी 20 -- विधानसभा के बजट सत्र में टुंडी विधायक मथुरा महतो ने टुंडी में चल रहे कृषक पाठशाला के नाम पर हो रही अनियमितता पर सवाल उठाया है। मथुरा ने कृषि मंत्री से सवाल करते हुए कहा कि टुंडी के भूरसाबांध में कृषि विभाग की ओर से कृषक पाठशाला चलाई जा रही है। यहां किसानों को प्रशिक्षण के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसकी जांच करा दोषियों पर कार्रवाई की मांग टुंडी विधायक ने की। विधायक ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से चलाई जा रही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली राज्य की दस लाख से अधिक बच्चियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। विधायक ने मांग करते हुए कहा कि छात्राओं को नियमित रूप से छात्रवृत्ति दी जाए, जिससे वह अपनी पढ़ाई नियमित कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.